सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Ban imposed on clinics running without registration

Shravasti News: बिना पंजीकरण चल रहे क्लीनिक पर लगाई रोक

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 19 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Ban imposed on clinics running without registration
बदला-नानपारा मार्ग पर ​​स्थित क्लीनिक की जांच करते अधीक्षक। - फोटो : बदला-नानपारा मार्ग पर ​​स्थित क्लीनिक की जांच करते अधीक्षक।
विज्ञापन
तुलसीपुर। जमुनहा क्षेत्र के बदला-नानपारा मार्ग पर संचालित विश्वास मेडिकल स्टोर पर मल्हीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. रविंद्र सोनकर ने छापा मारा। इस दौरान संचालक दो मरीजों का इलाज करता मिला। अधीक्षक ने क्लीनिक संचालन पर रोक लगाते हुए तीन दिन के भीतर कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
Trending Videos

अधीक्षक जब मेडिकल स्टोर पर पहुंचे तो स्टोर संचालक एक मरीज के गाल पर फोड़े के घाव की मरहम पट्टी करता मिला। वहीं, एक महिला का दांत उखाड़ने के लिए उसे इंजेक्शन लगाकर दंत चेयर पर बिठाया गया था। अधीक्षक ने संचालक से क्लीनिक चलाने का कागजात मांगा तो वह मौके पर कुछ भी नहीं दिखा सका। अधीक्षक ने बताया कि यदि तय समय सीमा पर कागजात उपलब्ध नहीं होते हैं तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बिना वैध कागजात व चिकित्सीय डिग्री के कोई भी क्लीनिक का संचालन नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed