सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Defects found during DM's inspection

Shravasti News: डीएम के निरीक्षण में मिलीं खामियां

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 15 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Defects found during DM's inspection
विज्ञापन
श्रावस्ती। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने बृहस्पतिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरपुररानी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई अनियमितताएं मिलीं। सुबह 09:15 बजे निरीक्षण के समय प्रभारी चिकित्साधिकारी और सीएचओ अनुपस्थित पाई गईं। डीएम ने उपस्थिति पंजिका और अन्य रजिस्टरों की जांच की। छह बेड के वार्ड में ताला लगा मिला, जहां गंदगी और अव्यवस्था थी, जिस पर एसडीएम भिनगा को जांच के निर्देश दिए गए। अस्पताल परिसर में भी गंदगी देखकर डीएम ने नाराजगी जताई और सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मियों को मरीजों से अच्छा व्यवहार करने और सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ देने को भी कहा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed