सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Do not take bath in rivers and ponds: DM

नदी व तालाब में स्नान न करें : डीएम

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 28 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Do not take bath in rivers and ponds: DM
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में डूबने से हो रही मौतों को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सोमवार को एडवाइजरी जारी की। इसमें लोगों को नदी व तालाबों में स्नान न करने की सलाह दी गई है।
Trending Videos

इस संबंध में डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा कि ज्यादातर मौत नदी में स्नान करने के दौरान हो रही है। इसका कारण है कि नदी व तालाबों में कई स्थानों पर अनजाने गड्ढे होते हैं, इन गड्ढों में फंसकर लोग डूबने लगते हैं। इसलिए लोग नदी व तालाब में स्नान करने से बचें। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देश दिया कि सभी 76 घाटों पर लाइफ जैकेट अनिवार्य रूप से रखें। साथ ही बैरिकेडिंग कर घाटों को सुरक्षित बनाएं। सभी घाटों पर बचाव के लिए रस्सी, नाव, नाविक आदि की तैनाती करें। उन्होंने डीआईओएस व बीएसए को निर्देश दिया कि विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को डूबने से बचाव के लिए जागरूक करें। इससे दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed