{"_id":"69de8f775356994b0d0b0acc","slug":"dr-ambedkars-birth-anniversary-celebrated-with-great-pomp-shravasti-news-c-104-1-srv1004-119437-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: धूमधाम से मनाई डॉ. आंबेडकर की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: धूमधाम से मनाई डॉ. आंबेडकर की जयंती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
इकौना में बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते विधायक।
- फोटो : इकौना में बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते विधायक।
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। डीएम अश्विनी कुमार पांडेय, एडीएम कुमार वर्मा, एडीएम न्यायिक अशोक कुमार आदि ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसी तरह से जिले के अन्य स्थानों पर भी बाबा साहेब की जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम के दौरान डीएम ने कहा कि बाबा साहब का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू गांव में हुआ था। उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चलने से देश आगे बढ़ेगा। उनका उद्देश्य था कि सभी को समान अधिकार मिले और सभी लोग शिक्षित बनें। एडीएम ने कहा कि संविधान के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को समता का अधिकार दिलाकर मजबूती प्रदान करना ही उनका उद्देश्य था। गरीब व्यक्तियों को किसी प्रकार की समस्या न होने पाए। प्रत्येक वर्ग को एकजुट होकर समाज के लिए योगदान करते रहें। उन्होंने कभी अपने मूल्यों से समझौता नहीं किया।
इसी क्रम में भाजपा की जिला इकाई की ओर से बाबा साहब की जयंती की पूर्व संध्या पर जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, विधायक राम फेरन पांडेय आदि मौजूद रहे।
मंगलवार को सत्य नारायन उच्च शिक्षा संस्थान में प्रबंधक प्रतिमा वर्मा के नेतृत्व में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर संजय कैराती पटेल, अरुण पांडेय, सत्यव्रत सिंह, प्रवेश आर्य, जिला मीडिया प्रभारी संजू तिवारी आदि मौजूद रहे।
पतिझिया गांव में राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राजकुमार ओझा के नेतृत्व में बाबा साहब की जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने वंचित, शोशित व पिछड़े लोगों को सम्मान, समानता और अधिकार के साथ-साथ जीवन जीने की राह दिखाई। इस दौरान प्रदेश सचिव सैयद अली शाह, ओम प्रकाश सोनकर, राजाराम आदि मौजूद रहे।
हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र में नसीपुरवा से गिरंट बजार तक वाहन रैली निकाली गई। इस दौरान लोग बाबा साहब के नाम का उद्घोष करते हुए हाथों में झंडा लेकर चल रहे थे। इस मौके पर शरीफ अहमद, सर्वेश यादव, सहजराम, सतगुरु प्रसाद आदि मौजूद रहे।
इसी तहर से समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय भयापुरवा में बाबा साहब की 135वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही छात्राओं को बाबा साहेब के व्यक्तित्व के बारे में बताया। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ यति, उदय प्रकाश त्रिपाठी, प्रधानाचार्य डॉ. अवधेश कुमार, सुखदेव, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के जिला इकाई की ओर से सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज इकौना में बाबा साहब की जयंती मनाई गई। इस दौरान शैलेंद्र तिवारी ने कहा की बाबा साहब सर्व समाज के हित चिंतक है। इस मौके पर बनवारी लाल पासवान, मंगलेश पटेल, संदीप पासवान, राम लौटन, सतीश पासवान आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X