सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Cyclist warden dies after falling into drain

Shravasti News: नाली में गिरने से साइकिल सवार वार्डेन की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 21 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Cyclist warden dies after falling into drain
मृतक कृष्ण कुमार यादव। - फोटो : मृतक कृष्ण कुमार यादव।
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला जेल में तैनात हेड वार्डेन कृष्ण कमार यादव (56) रविवार शाम साइकिल से ड्यूटी जाते समय नाली में गिर गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जेल कर्मियों ने उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया तो यहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos

कृष्ण कुमार बस्ती जिले के वाल्टर गंज क्षेत्र के ग्राम परसा लालसाही निवासी थे। वह जेल के निकट स्थित आवास में रहते थे। साइकिल से ड्यूटी जाते समय रास्ते में बिना ढक्कन के नाली को पार करते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नाली पर गिर गए। मृतक के पुत्र अतुल कुमार यादव ने बताया कि उनके पिता व मां जेल के निकट स्थित आवास पर रहते हैं, जबकि वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बस्ती में रहते हैं। पुलिस के माध्यम से मौत की खबर पाकर वह पहुंचे हैं। जेलर अवधेश प्रसाद राय ने बताया कि उनके आवास के पास बनी नाली पर ढक्कन नहीं है। उसी नाली को पार करते समय वह असंतुलित होकर गिर गए, जिससे यह हादसा हो गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर बस्ती चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed