{"_id":"69e9de099bcaf64c97030977","slug":"video-sharavasata-ma-aaga-sa-tha-ghara-ka-gahasatha-jal-2026-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में आग से दो घरों की गृहस्थी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के श्रावस्ती में कटरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गणेशीजोत निवासी रामगोपाल के फूस के छप्पर में बृहस्पतिवार की सुबह आग लग गई। घर से आग की लपटें उठती देख परिजनों ने शोर मचाया। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की। लेकिन, जब तक आग पर काबू पाया जाता आग ने पड़ोसी सुंदर के घर को भी अपने चपेट में ले लिया।
ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना पुलिस व फायर विभाग को दी। सूचना पर फायर सर्विस चालक राजू कुमार, फायरमैन इंद्रजीत पटेल व संजय कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन, जब तक आग पर काबू पाया जाता दोनों घर गृहस्थी के सामान सहित जलकर राख हो गए। पीड़ितों ने बताया कि आग से घर में खड़ी बाइक, साइकिल, पंपिंग सेट, 20 क्विंटल गेहूं, 10 क्विंटल धान, मोबाइल फोन और 10 हजार नकदी जल गई है। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।