सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Accused of robbing a bullion trader arrested in encounter

Shravasti News: सराफा कारोबारी से लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Accused of robbing a bullion trader arrested in encounter
मुठभेड़ के बाद गोली लगने से घायल आरोपी को सीएचसी ले जाते कोतवाल राज प्रकाश।  - फोटो : मुठभेड़ के बाद गोली लगने से घायल आरोपी को सीएचसी ले जाते कोतवाल राज प्रकाश।
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा के मोहल्ला टंडवा निवासी सराफा कारोबारी अंकित सोनी से लूट के आरोपी को मंगलवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसके पास से चोरी की बाइक व तमंचा बरामद हुआ है। आरोपी पर गोंडा व बलरामपुर जिले में भी प्राथमिकी दर्ज है।
Trending Videos

एसपी राहुल भाटी ने बताया कि कोतवाली भिनगा क्षेत्र के टंडवा निवासी सराफा कारोबारी पर 17 मार्च पर जानलेवा हमला कर बाइक सवार युवकों ने लूट की थी। घटना के बाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही थी। मंगलवार रात कोतवाल राज प्रकाश सिंह टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान अंटा तिराहे के पास बाइक से एक संदिग्ध आता दिखा। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो संदिग्ध ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। आरोपी की पहचान इकौना के मधनगर निवासी अमरेश यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबा है आपराधिक इतिहास
एसपी ने बताया कि आरोपी अमरेश यादव का लंबा आपराधिक इतिहास है। अमरेश यादव पर बहराइच व गोंडा में आठ प्राथमिकी दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी राजेश यादव के साथ मिलकर सराफा कारोबारी अंकित सोनी के साथ एक माह पहले हरिहरपुर रानी के पास लूट को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed