सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Five thatched houses were destroyed in the fire.

Shravasti News: आग से पांच फूस के घर जले

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 23 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Five thatched houses were destroyed in the fire.
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामनगर चराईडीह के मजरा बेलाश में मंगलवार शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे गृहस्थी के सामान सहित पांच फूस के घर जल गए। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। बेलाश गांव निवासी महंत विश्वकर्मा के घर में मंगलवार शाम आग की लपटें उठती देख परिजन चीखते हुए बाहर निकले और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लेकिन हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया और पड़ोस के नाथूराम विश्वकर्मा, मिठाई लाल विश्वकर्मा, मोहम्मद हनीफ, हृदयराम विश्वकर्मा के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विजय कुमार शुक्ला ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। सूचना पर चौकी प्रभारी विशाल शुक्ला और लेखपाल राजेश कुमार विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे। लेखपाल राजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की हर संभव मदद की जाएगी। क्षति का आकलन कर तहसील प्रशासन को भेज दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed