सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   UPMSP Result 2026: Muskan and Khushi Top the Intermediate Exams, While Naushad Tops High School in Shravasti;

UPMSP Result 2026: श्रावस्ती में इंटर में मुस्कान-खुशी, हाईस्कूल में नौशाद ने किया जिला टॉप; हासिल किए 95% अंक

अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 23 Apr 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
सार

इंटरमीडिएट में इकौना की मुस्कान यादव व सोनवा की खुशी श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से 90.20 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है।

UPMSP Result 2026: Muskan and Khushi Top the Intermediate Exams, While Naushad Tops High School in Shravasti;
इंटरमीडिएट की टॉपर खुशी व हाईस्कूल के टॉपर नौशाद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बृहस्पतिवार की शाम हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसमें इंटरमीडिएट में इकौना की मुस्कान यादव व सोनवा की खुशी श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से 90.20 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। वहीं, हाईस्कूल में सिरसिया निवासी नौशाद ने 95 प्रतिशत अंक के साथ जिला टॉप किया है।

Trending Videos


हाईस्कूल में 94.50 प्रतिशत अंक के साथ सचिन शुक्ला जिले में दूसरे स्थान पर, अमर प्रकाश व रोशनी वर्मा ने 94 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान, लकी व आयुष्मान ने 93.83 अंक के साथ चौथा स्थान और दिव्यांशी गुप्ता, कमल तिवारी व आदित्य पाठक ने 93.67 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से जिले में पांचवे स्थान पर कब्जा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरमीडिएट में सविता गुप्ता ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान, सुशील मिश्रा ने 89.60 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान, आंचल मौर्य ने 89.40 प्रतिशत अंक के साथ चौथा स्थान, नेहा सिंह यादव ने 88.80 प्रतिशत अंक के साथ पांचवा स्थान, अंशिका ने 88.60 प्रतिशत अंक के साथ छठवां स्थान, अंशिका यादव व आभा ज्योति 88.20 प्रतिशत अंक के साथ सातवां स्थान, सौरभ ने 87.80 प्रतिशत के साथ आठवां स्थान, अनुराग कसौंधन ने 87.60 प्रतिशत अंक के साथ नौवां और सुखप्रीत सिंह वालिया ने 87.40 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की मेरिट सूची में 10 वां स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed