{"_id":"69e6868027193e07570b75bc","slug":"station-in-charge-suspended-for-colluding-with-cow-slaughter-accused-shravasti-news-c-104-1-slko1011-119566-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: गोहत्या के आरोपियों से सांठगांठ में थाना प्रभारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: गोहत्या के आरोपियों से सांठगांठ में थाना प्रभारी निलंबित
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसपी राहुल भाटी ने रविवार देर रात पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर सिरसिया थाना प्रभारी शैलकांत उपाध्याय को निलंबित कर दिया। साथ ही थाना प्रभारी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करवाई है। विभागीय जांच रिपोर्ट के बाद अन्य कार्रवाई भी हो सकती है।
एसपी ने बताया कि सिरसिया थाना क्षेत्र में गोहत्या की घटना हुई थी। इसके बाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही थी। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि सिरसिया थाना प्रभारी ने अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही, मनमानी व अनुशासनहीनता की है। साथ ही उनकी गोहत्या में शामिल आरोपियों के साथ साठगांठ भी है। यह पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला है। जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना प्रभारी निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की गई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X