{"_id":"6a32ee32248a1027c004073d","slug":"earth-is-not-a-resource-but-the-foundation-of-life-principal-shravasti-news-c-104-1-srv1004-120936-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरती संसाधन नहीं जीवन का आधार है : प्रधानाचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरती संसाधन नहीं जीवन का आधार है : प्रधानाचार्य
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
जगतजीत इंटर कौलेज में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को दिए गए पौधे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कटरा। जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान की ओर से बोधि पथ कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला के तीसरे दिन बुधवार को महामाया राजकीय डिग्री कॉलेज श्रावस्ती के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता व डायट प्रवक्ता गिरीश प्रसाद मिश्रा ने भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान जगतजीत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेई ने कहा कि बौद्ध धर्म के अनुसार धरती केवल संसाधन नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। इसलिए इसके संरक्षण और शुद्धता का विशेष महत्व है। डायट प्रवक्ता ने कहा कि मृदा में रहने वाले जीवों को नुकसान न पहुंचे, इसके लिए बुद्ध ने भिक्षुओं को वर्षा ऋतु के चार महीनों में यात्रा न करने का नियम दिया था। इस मौके पर पूर्व प्रशासनिक एडवोकेट नागेंद्र सिंह, अर्पण तिवारी, बंदना तिवारी, अर्चना बाजपेई आदि मौजूद रहीं।