{"_id":"6a398adb72540a822505eb0e","slug":"education-and-healthcare-systems-in-the-state-have-gone-off-track-sumaiya-rana-shravasti-news-c-104-1-slko1011-121061-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी : सुमैया राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी : सुमैया राणा
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ मोजूद सांसद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कटरा। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैया राणा ने सोमवार को श्रावस्ती में भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार को पूरी तरह विफल बताया। यह बात उन्होंने सांसद रामशिरोमणि वर्मा के आवास पर पत्रकारों से कही।
सुमैया राणा ने कहा कि भाजपा का सबका साथ सबका विकास नारा कहीं नहीं दिख रहा है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का असर भी नहीं दिखा। बालिका शिक्षा के लिए कोई काम नहीं हुआ है। उतरौला के गांवों में महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हैं। उन्हें सीएचसी-पीएचसी की सुविधा नहीं मिल रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए को मजबूत करने का निर्देश दिया है। 2027 में पीडीए कि सरकार बनने पर जनहित की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। क्योंकि पीडीए में पी का अर्थ पीड़ित समाज भी है।
बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ और दानपात्र से चोरी
सांसद रामशिरोमणि वर्मा ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाया। पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी को गंभीर समस्या बताया। सांसद ने अयोध्या में दानपात्र से चोरी की घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सपा नेता इन मुद्दों पर हमेशा आवाज उठाते हैं। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि प्रेमनाथ वर्मा, लालजी वर्मा, छेदी राम यादव, पप्पू खान, मुस्ताक, साहिल खान, बबलू यादव, रमेश, लाल खान आदि मौजूद रहे।