श्रावस्ती। डीपीआरसी सभागार में सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका शुभारंभ डीएम अन्नपूर्णा गर्ग और एडीएम ललित कुमार ने किया। इस दौरान बाढ़ चौकी प्रभारियों को सुरक्षा उपकरण वितरित किए गए। डीएम ने बताया कि बाढ़ की संभावना को देखते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आपदा के समय लोगों को प्रभावी सहायता देना है। बाढ़ चौकियों के प्रभारियों को आगामी दिनों में राहत चौपाल आयोजित कर लोगों को जागरूक करने को कहा गया। यूनिसेफ, एसडीआरएफ और मैक्स अस्पताल की टीमों ने लू, आपदा न्यूनीकरण, बाढ़ बचाव, सीपीआर तथा प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर तहसीलदार जागृति सिंह, विजय गुप्ता, अम्बरीश सिंह, नायब तहसीलदार शुभम तिवारी, मोहम्मद अफरोज, बाल किशुन, देवी प्रसाद, सेजल पाठक, अर्पित कश्यप सहित अन्य मौजूद रहे।