सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Father killed, son and another injured in accident

Shravasti News: हादसे में पिता की मौत, बेटा व एक अन्य घायल

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Father killed, son and another injured in accident
ननकू। - फोटो : ननकू।
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया-तुलसीपुर मार्ग पर कलकलवा मोड़ के निकट रविवार रात तेज रफ्तार मैजिक वाहन की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें से एक को बहराइच मेडिकल कॉलेज तो दूसरे को लखनऊ में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मैजिक को कब्जे में ले लिया है।
Trending Videos

सिरसिया क्षेत्र के ग्राम मधवापुर के मजरा कोनहा निवासी ननकू पासवान (45) की भतीजी सतरूपा का रविवार को तिलक समारोह था। ननकू तिलक लेकर बाइक से क्षेत्र के सर्राबोझी गांव जा रहे थे। बाइक पर बेटे बच्छराज (20) के साथ पड़ोसी दिव्यांशू (11) भी सवार था। सिरसिया-तुलसीपुर मार्ग पर कलकलवा मोड़ के निकट सामने से आ रही मैजिक से बाइक टकरा गई। इससे ननकू की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पीआरवी व एंबुलेंस को दी। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सिरसिया सीएचसी पहुंचाया। वहां, हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने दोनों को जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। वहां से बच्छराज को बहराइच और दिव्यांशू को लखनऊ रेफर कर दिया। ननकू के शव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के पुत्र सुभाष ने बताया कि मैजिक की एक ही लाइट जल रही थी। इससे पिता को वाहन का सही अनुमान नहीं हो सका। हादसे के बाद मैजिक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। सिरसिया पुलिस सुभाष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed