फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Followers from Sri Lanka performed a floral offering at the Gandhakuti.

Shravasti News: श्रीलंका के अनुयायियों ने गंधकुटी में की पुष्प पूजा

Sun, 26 Jul 2026 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 26 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Followers from Sri Lanka performed a floral offering at the Gandhakuti.
गंधकुटी में पुष्प पूजा करते श्रीलंका के अनुयायी। -संवाद
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती शनिवार को श्रीलंका से आए अनुयायियों के 25 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी ने बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में पारंपरिक ढंग से गंधकुटी में पुष्प पूजा की। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


बौद्ध सभा को संबोधित करते हुए भिक्षु देवानंद ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पुष्प का उच्च स्थान है। देवी-देवताओं और भगवान पर पुष्प चढ़ाए जाते हैं। अनुष्ठान, संस्कार व मांगलिक कार्यों को बिना पुष्प अधूरा समझा जाता है। पुष्पों की सुगंध से देवता प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन


बताया कि पुष्प हमारे जीवन में उल्लास, उमंग व प्रसन्नता के प्रतीक हैं। पापों को भगाने और श्रेष्ठ फल प्रदान करने के कारण इन्हें पुष्प कहा जाता है। जो शोभा देती है, वह माला है। कमल अथवा पुंडरीक की माला को सर्वश्रेष्ठ कहा गया है। पूजन के बाद अनुयायियों ने कौशांबी कुटी, बोधिवृक्ष, सूर्यकुंड, शिवली स्तूप, कच्ची कुटी-पक्की कुटी आदि का भ्रमण कर उनके इतिहास की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed