{"_id":"69bc408fcc221c1cc60a0d33","slug":"hotels-and-restaurants-are-closing-down-shravasti-news-c-104-1-slko1011-118814-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बंद होने लगे होटल और ढाबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बंद होने लगे होटल और ढाबे
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
भारत गैस एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती/तुलसीपुर। तराई में गैस सिलिंडर किल्लत का संकट अब गहराने लगा है। कॉमर्शियल सिलिंडर न मिलने का असर सीधे होटल कारोबार पर दिख रहा है और जगह-जगह होटल बंद होने लगे हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद सिलिंडर मिलने का नियम अब ग्रामीणों के गले की फांस बनने लगा है। बुकिंग न होने से ग्रामीण गैस एजेंसियों का चक्कर लगा रहे हैं और उन्हें खाली हाथ घर लौटना पड़ रहा है।
45 दिन की समय सीमा, लकड़ी पर पकेगा खाना
गिलौला विकासखंड के तुलसीपुर स्थित अजय भारत गैस एजेंसी पर बृहस्पतिवार को उपभोक्ताओं की भीड़ देखने को मिली। एजेंसी पर गैस लेने आए नगईगांव निवासी हारून अली ने बताया कि सिलिंडर लेने आए थे लेकिन बुकिंग का हवाला देकर सिलिंडर नहीं दिया गया। बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन और शहरी क्षेत्र में 25 दिन बाद सिलिंडर मिलेगा। इस व्यवस्था से अब लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाना मजबूरी है। एजेंसी मालिक अजय वर्मा ने बताया कि एजेंसी पर 379 सिलिंडर उपलब्ध हैं। जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग पहले से दर्ज है, उन्हें सिलिंडर दिया जा रहा है।
10 दिन से होटल बंद, लकड़ी का कर रहे प्रबंध
तुलसीपुर बजार स्थित रिसिया होटल बृहस्पतिवार को बंद दिखा। होटल के मालिक सियाराम ने बताया कि होली के बाद से सिलिंडर के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सिलिंडर नहीं मिला। जिसके चलते बीते 10 दिनों से होटल बंद है और आमदनी ठप है। उन्होंने बताया कि लकड़ी का प्रबंध करने में लगे हैं, प्रबंध होने के बाद होटल का संचालन करेंगे।
लकड़ी व कोयले का सहारा, महंगे हुए पकवान
सिलिंडर कमी के चलते जिले के अधिकांश होटलों पर या तो लकड़ी व कोयले की भट्ठियों पर पकवान बन रहे हैं या फिर दोहरे दाम पर सिलिंडर लेकर पकवान बनाए जा रहे हैं। जिसका असर पकवान के दामों पर दिख रहा है। जहां होटलों पर 10 रुपये की चाय को 12 कर दिया गया है तो वहीं 10 वाला समोसा भी कहीं 12 तो कहीं 15 का मिल रहा है। खाने की थाल पर भी सिलिंडर किल्लत का असर दिख रहा है। 70 रुपये में मिलने वाली खाने की थाल 80 रुपये में तो वहीं 100 वाली थाल अब 120 रुपये में मिल रही है।
जिले में पर्याप्त मात्रा में सिलिंडर मौजूद हैं, लोगों को अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। सिर्फ बुकिंग करवाने वालों को ही सिलिंडर दिया जा रहा है। ऐसे में सभी उपभोक्ता बुकिंग करवाने के बाद ही एजेंसी पर सिलिंडर लेने जाएं।
दीपक कुमार वार्ष्णेय, जिला पूर्ति अधिकारी
Trending Videos