सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Identifying the symptoms of the disease is the initial prevention: CMO

रोग के लक्षणों की पहचान ही प्रारंभिक बचाव : सीएमओ

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 30 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Identifying the symptoms of the disease is the initial prevention: CMO
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर कलां में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुल 400 मरीजों का उपचार कर उन्हें विभिन्न रोग के लक्षणों की जानकारी दी गई।
Trending Videos


सीएमओ डॉ. एके सिंह ने कहा कि किसी भी रोग के उपचार में उसके लक्षणों को पहचानना ही प्राथमिकता होनी चाहिए। यदि मरीज रोग के लक्षणों को प्रारंभिक स्तर पर ही पहचान लेता है, तो उसका उपचार आसान और तीव्र हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह से अधिक समय से खांसी आए, तो तत्काल चिकित्सक से संपर्क चाहिए। यह टीबी का प्रारंभिक लक्षण हो सकता है। एक दिन में दो से तीन बार दस्त व उल्टी होने पर डायरिया होने का संकेत मान लेना चाहिए।

मल्हीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि असामान्य तरीके से खुजली, अधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब करना व शरीर में दर्द बने रहना भी कई गंभीर बीमारियों के लक्षण हैं। इसलिए जब भी शरीर में कोई समस्या हो, तो तत्काल चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। इससे रोग पर समय से नियंत्रण पाया जा सकता है।

शिविर में हेपेटाइटिस स्क्रीनिंग, पोषण आकलन तथा स्वास्थ्य परीक्षण कर मरीजों को दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान आईसीएमआर–आरएमआरसी गोरखपुर के डॉ. गौरव राज द्विवेदी, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. नलिनी मिश्रा, डॉ. रितेश, ओम शिवम व सत्येंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed