{"_id":"69cc0e2973942528e60616fa","slug":"janma-kalyanak-festival-celebrated-with-great-pomp-shravasti-news-c-104-1-srv1004-119091-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: धूमधाम से मनाया गया जन्म कल्याणक महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: धूमधाम से मनाया गया जन्म कल्याणक महोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
कटरा में शोभायात्रा निकालते जैन समुदाय के लोग।
विज्ञापन
कटरा। दिगंबर जैन मंदिर श्रावस्ती में मंगलवार को भगवान महावीर जयंती मनाई गई। इस दौरान जैन मुनि सोमदत्त सागर की अध्यक्षता में विधि-विधान से पूजा कर शोभा यात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम के दौरान लखनऊ निवासी गौरव जैन ने कहा कि प्रतिवर्ष चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म दिवस के अवसर पर जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जाता है। इस दिन मंदिरों में अभिषेक, रथ यात्रा, पूजा तथा जियो और जीने दो का संदेश दिया जाता है। भगवान महावीर की प्रतिमाओं का दूध और केसर से अभिषेक किया गया।
वहीं मंदिर परिसर से श्रावस्ती के मुख्य मार्ग पर पालकी यात्रा निकाली गई। जैन मुनि ने कहा कि भगवान महावीर ने अहिंसा और दान का उपदेश दिया है। कार्यक्रम में पुजारी सुनील शास्त्री ने भजन प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर उत्कर्ष जैन, आस्था, गौरव जैन, अनुराग जैन, अजय जैन आदि लोग मौजूद रहे।
Trending Videos