सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Meat found in a sack near the woman

Shravasti News: महिला के पास से बोरे में मिला मांस

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Meat found in a sack near the woman
विज्ञापन

Trending Videos
इकौना। सेमगढ़ा चौराहे के पास सोमवार रात ई रिक्शा सवार महिला के पास से बोरे में रखा मांस बरामद हुआ। प्रतिबंधित पशु का मांस होने की आशंका से लोग आक्रोशित हो गए। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर मांस को परीक्षण के लिए भेज दिया है।

सेमगढ़ा चौराहे पर सोमवार की रात पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान तलाशी में इकौना से आ रहे ई रिक्शा पर बैठी इकौना कस्बा निवासी मोमिना के पास से बोरे में मांस बरामद हुआ। पुलिसकर्मियों ने जब मांस के संबंध में महिला से जानकारी मांगी तो महिला ने कुछ भी नहीं बताया। इसके बाद प्रतिबंधित पशु का मांस होने की आंशका देखते हुए पुलिस महिला को ई रिक्शा सहित थाने लाई और जांच शुरू की। थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने बताया कि बोरे में रखे मांस को परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी महिला को पूछताछ के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। ई रिक्शा चालक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed