सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Increased number of patients suffering from vomiting and diarrhea

Shravasti News: उल्टी-दस्त के मरीजों की बढ़ी संख्या

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 05 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Increased number of patients suffering from vomiting and diarrhea
इमरजेंसी वार्ड भर्ती मरीज। - फोटो : इमरजेंसी वार्ड भर्ती मरीज।
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में मौसम का पारा बढ़ने से मौसम जनित बीमारियों के मरीज बढ़ गए हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उल्टी-दस्त के सात मरीजों को भर्ती किया गया। मंगलवार से तेज धूप और उमस भरी गर्मी पड़ रही है। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। किशुनपुर चंदनभारी निवासी सावित्री देवी (45), भिनगा निवासी इमरान अहमद (35), भिनगा के टंडवा मोहल्ला निवासी अल्तमश (15), भोजपुर निवासी शोभाराम (55), नगईडीह निवासी कमरूद्दीन (19), मोगला गांव निवासी भुसैली (38) व अंधरपुरवा निवासी कमालू (25) उल्टी-दस्त व पेट दर्द जैसी समस्या से ग्रसित रहे। चिकित्सक डॉ. एनएन पांडेय ने बताया कि अनियमित खानपान से लोग अक्सर डायरिया की चपेट में आ जाते हैं। उन्होंने लोगों को धूप में निकलने से बचने और तरल खाद्य पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी। साथ ही, भूख से कम खाने और खाने में सलाद की मात्रा अधिक रखने को कहा। यदि डायरिया के लक्षण दिखें तो तत्काल चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed