{"_id":"6a6b93e809f937c0fe0b6d7f","slug":"kgbv-students-showcased-their-sports-talent-shravasti-news-c-104-1-srv1004-122032-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: केजीबीवी की छात्राओं ने दिखाई खेल प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: केजीबीवी की छात्राओं ने दिखाई खेल प्रतिभा
Thu, 30 Jul 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में खो-खो खेलती छात्राएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती: स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। प्रदेशस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत आयोजित इस ट्रायल में जिले के पांचों केजीबीवी की छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
फुटबॉल, कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिताओं में केजीबीवी हरिहरपुररानी की छात्राओं का दबदबा रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी बालिका शिक्षा नीलम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। 17 वर्षीय आयु वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता में हरिहरपुररानी और जमुनहा की टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें हरिहरपुररानी की टीम विजेता रही।
इसी आयु वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में सिरसिया और जमुनहा के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें सिरसिया की टीम ने जीत दर्ज की। 14 वर्षीय आयु वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हरिहरपुररानी ने जमुनहा को हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन
वहीं, खो-खो प्रतियोगिता में भी हरिहरपुररानी की टीम ने जमुनहा को पराजित किया। केजीबीवी हरिहरपुररानी की वार्डेन कैशर जहां ने बताया कि जिला स्तर पर चयनित टीमें मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। मंडल स्तर पर विजेता रहने वाली टीमों को प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी बृजेश सोनी, खेल शिक्षक नरेंद्र श्रीवास्तव, प्रशिक्षक जागेश्वर सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।