{"_id":"6a78c7c5cde30a1d7b06fafe","slug":"large-number-of-patients-with-fever-and-skin-ailments-at-the-health-fair-shravasti-news-c-104-1-srv1004-122291-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: आरोग्य मेले में बुखार व त्वचा रोगियों की रही भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: आरोग्य मेले में बुखार व त्वचा रोगियों की रही भरमार
Mon, 10 Aug 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
पीएचसी में इलाज करती चिकित्सक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। सभी प्राथमिक स्वाथ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कहीं बुखार के मरीजों की तो कहीं त्वचा रोगी अधिक रहे। ऐसे में चिकित्सकों ने मरीजों को उपचार के साथ ही सावधानी व बचाव की भी सलाह दी।
बॉक्स में
बुखार के 16 मरीज आए
गिरंट बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी हरदत्त नगर गिरंट में डॉ. सालिम मसूद की अध्यक्षता में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 53 मरीज आए। इनमें से बुखार के 16, त्वचा रोग के 10, पेट दर्द के पांच, उल्टी-दस्त के आठ व शेष अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे। इस मौके पर फार्मासिस्ट राजू खान, एलटी अरुण कुमार, सरिता शर्मा, अल्पना आदि मौजूद रहे।
मेले में आए मात्र 18 मरीज
वीरपुर प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी तिलकपुर में डॉ. इंद्रपाल के नेतृत्व में जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में कुल 18 मरीज आए, जिनमें से बुखार के सात, त्वचा रोग के तीन, शारीरिक दुर्बलता के चार, खांसी के तीन व दर्द का एक मरीज शामिल रहा। इस मौके पर रामू प्रसाद व तरुण श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। इसी क्रम में पीएचसी सेमरी तरहर में डॉ. शकील अहमद की अध्यक्षता में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 56 मरीज आए। इनमें बुखार के सात, त्वचा रोग के 23, खांसी के छह तथा शेष अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे।
विज्ञापन
28 मरीजों का हुआ इलाज
कटरा प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा में डॉ. अदिति पटवा की अध्यक्षता में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें कुल 28 मरीज आए, जिनमें पेट दर्द के दो, मधुमेह तीन, त्वचा रोग के चार, उच्च रक्तचाप के तीन, खांसी के पांच सहित 11 अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे। इस दौरान चिकित्सक ने मरीजों को खानपान में सावधानी रखने व मच्छरों से बचाव करने की सलाह दी।
डायरिया के 15 मरीज आए
सिरसिया प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़वलिया में डॉ. मुजाहिद रजा की अध्यक्षता में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 95 मरीज आए, जिनमें डायरिया 15, त्वचा रोग 14, मधुमेह के सात, उच्च रक्तचाप के पांच, गर्भवती महिलाएं चार, पेट दर्द के 12, बुखार के 20, एनिमिया के 18 मरीज शामिल रहे। इसी तरह से पीएचसी टिटहरिया में डॉ. अवनींद्र कुमार पाठक के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें कुल 154 मरीज आए। इसमें सांस रोग के 12, पेट संबंधी बीमारियों 20, मधुमेह के 24, त्वचा रोग के 28, गर्भवती महिलाएं तीन सहित शेष अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे।