सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Maharishi Dayanand is the great hero of social reform: Amritananda

समाज सुधार के महानायक है महर्षि दयानंद: अमृतानंद

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 15 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Maharishi Dayanand is the great hero of social reform: Amritananda
आर्य समाज मंदिर इकौना में सामूहिक हवन पूजन करते लोग
विज्ञापन
श्रावस्ती। आर्य समाज मंदिर इकौना में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को सामूहिक हवन पूजन का आयोजन किया गया।
Trending Videos

कार्यक्रम में लखनऊ से आए स्वामी वेद अमृतानंद ने कहा कि महर्षि दयानंद महानायक और क्रांतिकारी महापुरुष थे। उन्होंने देश में धार्मिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक क्षेत्र में जो काम किया वह अभूतपूर्व था। उन्होंने समाज सुधार के प्रति अपना जीवन समर्पित कर दिया। साथ ही हिंदी को राष्ट्रभाषा होने की घोषणा की थी। छुआछूत, स्वराज व स्वदेशी जैसे आंदोलन से देश के लोगों को जागरूक किया। इसी तरह से अलका आर्य, हरि ओम आर्य आदि ने भी लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर भानु प्रकाश शास्त्री, ओंकार नाथ शास्त्री, कुंवर बहादुर त्रिपाठी, संजय आर्य, रामकुमार आर्य, दिनेश जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed