{"_id":"69b6f5fedf5620822703a869","slug":"seven-players-from-the-district-won-medals-shravasti-news-c-104-1-srv1004-118701-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: जिले के सात खिलाड़ियों ने जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: जिले के सात खिलाड़ियों ने जीते पदक
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। गोरखपुर स्थित मोदी रेलवे स्टेडियम में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सात एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें पांच खिलाड़ियों ने स्वर्ण, एक ने रजत व एक ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल की ओर से उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग 2025-26 के तहत जोनस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 13 व 14 मार्च को जूडो, एथलेटिक्स, फुटबॉल सहित अन्य खेलों का आयोजन हुआ। एथलेटिक्स प्रशिक्षक विवेक कुमार ने बताया कि इन खिलाड़ियों में सीनियर बालक वर्ग के प्रवेश कुमार ने 1500 मीटर दौड़ में तथा रंजीत यादव ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। गोला फेंक में अभिनदंन चौधरी ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, जूनियर बालक वर्ग में बॉबी राना 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। 800 मीटर दौड़ में किशन लाल ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में अरविंद गोस्वामी ने रजत पदक जीता जबकि जूनियर बालिका वर्ग में कंचन 100 व 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत कर जिले का मान बढ़ाया। विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र व पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
Trending Videos