सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Mother crushed to death by car, son injured

Shravasti News: कार से कुचलकर मां की मौत, बेटा घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 09 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mother crushed to death by car, son injured
मृतक सुमन देवी
विज्ञापन
तुलसीपुर। बहराइच-भिनगा फोरलेन पर सोनवा क्षेत्र के शिवालापुरवा के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां की कुचलकर मौत हो गई और बेटा घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक कार सहित मौके से भाग गया। सोनवा पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
Trending Videos

सोनवा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत लक्ष्मणनगर निवासी सुमन देवी (52) मंगलवार सुबह किसी काम से बेटे अनिल के साथ बाइक से बहराइच गई थी। वापस घर लौटते समय बहराइच-भिनगा फोरलेन पर शिवालापुरवा के पास बाइक में पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे महिला उछल कर सड़क पर गिर गई। इसके बाद कार चालक उन्हें कुचलते हुए भाग गया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर सोनवा थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से सुमन देवी को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार चालक की तलाश जारी है।

नगर के डीसीएसके पीजी कालेज में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की चेकिंग करती पुलि

नगर के डीसीएसके पीजी कालेज में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की चेकिंग करती पुलि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed