सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Motivating parents to enroll

Shravasti News: नामांकन के लिए अभिभावकों को कर रहे प्रेरित

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 05 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Motivating parents to enroll
परसौरा ​स्थित ईंट भट्ठे पर श्रमिकों को जागरूक करते बीईओ व ​शिक्षक
विज्ञापन
श्रावस्ती। नए शिक्षा सत्र के प्रारंभ होने से विद्यालयों में नामांकन का कार्य भी शुरू हो गया है। ऐसे में शिक्षा विभाग के अधिकारी व शिक्षक गांव-गांव भ्रमण कर अभिभावकों को नामांकन के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं।
Trending Videos

जिले में शिक्षास्तर को सुधारने के लिए विभाग कई प्रयास कर रहा है। कभी स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाल कर तो कभी विभिन्न प्रतियोगिताओं व नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया जाता है। इसी क्रम में शनिवार को बीईओ सतीश कुमार के नेतृत्व में जागरूकता टीम ने छह से 14 वर्ष तक की आयु के बच्चों का नामांकन कराने के लिए ईंट भट्ठों का भ्रमण किया। यहां रहने वाले मजदूरों के बच्चों को विद्यालय में दाखिले के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बीईओ ने कहा कि यदि बच्चे शिक्षित होंगे तो वह कुशल कामगार की श्रेणी में आएंगे। यदि बेहतर ढंग से शिक्षा ग्रहण करते हैं तो समाज व देश का नाम भी रोशन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों से मजदूरी कराना अपराध की श्रेणी में आता है। साथ ही बच्चों का भविष्य भी अंधकार मय हो जाता है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार तिवारी, करुणाकर पांडेय, मनोज कुमार ने नौ बच्चों का तत्काल परिषदीय विद्यालय में नामांकन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed