सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Muharram processions have begun and will continue until the 10th day.

Shravasti News: मुहर्रम के जुलूस शुरू 10वीं तक निकलेंगे

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 22 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Muharram processions have begun and will continue until the 10th day.
 नासिरगंज में मातम करते लोग। 
विज्ञापन
श्रावस्ती। नासिरगंज क्षेत्र में रविवार से मुहर्रम के जुलूस शुरू हो गए हैं, जो 10 मुहर्रम तक मजलिस और मातम के साथ जारी रहेंगे। पांच मुहर्रम को हुसैनिया इमामबाड़े से जुलूस निकला, जो गुड्डू नवाब के यहां समाप्त हुआ। छह मुहर्रम को मरहूम साबिर हुसैन के इमामबाड़े से जुलूस निकलेगा, जहां अंबेडकरनगर के मौलाना शेख रईस अब्बास मजलिस को खिताब करेंगे।

सात और आठ मुहर्रम को नासिरगंज में आलम और शाही अलम के जुलूस निकलेंगे, जो इमामबाड़ा हुसैनिया में समाप्त होंगे। नौ मुहर्रम को दुलदुल आलम और ताजिया का जुलूस हुसैनिया इमामबाड़ा पहुंचेगा, जहां आग पर मातम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 मुहर्रम को सुबह 10 बजे जुलूस नाजिम के इमामबाड़े में समाप्त होगा। शाम चार बजे हुसैनिया इमामबाड़े से अलविदाई जुलूस निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed