सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Girl dies of electrocution; mother suffers burns.

Shravasti News: करंट लगने से बालिका की मौत, मां झुलसी

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 22 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Girl dies of electrocution; mother suffers burns.
मोहिनी।
विज्ञापन
श्रावस्ती/इकौना। नवीन मॉडर्न क्षेत्र की ग्राम पंचायत डिंगुराजोत में रविवार दोपहर करंट लगने से मोहिनी (5) की मौत हो गई। उसे बचाने के प्रयास में उसकी मां किरण भी झुलस गईं।

मोहिनी घर में खेल रही थी और उसकी मां छत पर काम कर रही थी। जानकारी के अभाव में मोहिनी ने प्लास से पंखे का तार काटना शुरू किया। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई और तार से चिपक गई। छत से नीचे आने पर किरण ने बेटी को चिपका देखा। उसे बचाने के प्रयास में किरण भी करंट की चपेट में आकर झुलस गईं। किरण की चीख सुनकर पड़ोसी और मोहिनी का भाई दीपक वर्मा घर पहुंचे। उन्होंने तुरंत बिजली का स्विच बंद कर दिया। दोनों को सीएचसी इकौना पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने मोहिनी को मृत घोषित कर दिया। किरण का इलाज अभी भी जारी है। नवीन मॉडर्न थाना प्रभारी निरीक्षक जयहरी मिश्र पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने जांच के बाद बालिका का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed