{"_id":"69efb8378cfade682203a99b","slug":"nutrition-packets-distributed-to-tb-patients-shravasti-news-c-104-1-srv1004-119746-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: टीबी मरीजों को वितरित की पोषण पोटली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: टीबी मरीजों को वितरित की पोषण पोटली
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
पोषण पोटली का वितरण करते जिला पंचायत अध्यक्ष।
- फोटो : पोषण पोटली का वितरण करते जिला पंचायत अध्यक्ष।
विज्ञापन
श्रावस्ती। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया में सोमवार को प्रधानमंत्री क्षय रोग मुक्त भारत अभियान के तहत रेडक्रॉस सोसाइटी ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान 100 टीबी मरीजों को पोषण पोटली का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि टीबी के इलाज में लापरवाही होने पर यह एमडीआर टीबी का रूप ले सकती है। इसलिए टीबी के लक्षण दिखने पर तत्काल इलाज शुरू करना चाहिए। इलाज से टीबी मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हो सकता है। कार्यक्रम मेें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने बताया कि सरकार टीबी मरीजों को पोषण के साथ ही आर्थिक सहयोग भी प्रदान करती है, जिससे वह शीघ्र स्वस्थ हो सकें। डीपीसी रवि मिश्रा ने कहा कि टीबी मरीजों को यहां-वहां थूकने से बचना चाहिए। घर में भी नाक व मुंह को ढंक कर रखना चाहिए, जिससे अन्य लोगों में इसका प्रसार न हो सके। इस मौके पर आपदा विशेषज्ञ अरुण मिश्रा, एसटीएस शाहिद खान, अरविंद कुमार बाछिल, घनश्याम पाठक, तरुण शुक्ला आदि मौजूद रहे।
Trending Videos