पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Online registration is mandatory for AI education.

Shravasti News: एआई की शिक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी

Tue, 30 Jun 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 30 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Online registration is mandatory for AI education.
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों को एआई में पारंगत बनाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा रहा है। इसके तहत विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से एआई की शिक्षा प्रदान की जाएगी। यह जानकारी डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गोरखपुर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज व महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के सहयोग से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जागरूकता कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों का पंजीकरण कराया जा रहा है। पंजीकृत विद्यार्थियों को विद्यालय में स्मार्ट क्लास व मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों में एआई के प्रति रुचि बढ़ेगी साथ ही उन्हें नवाचार करने की प्रेरणा भी मिलेगी। उन्होंने बताया कि अब तक 833 विद्यार्थियों ने इसके लिए पंजीकरण कराया है, जबकि 830 विद्यार्थी नियमित पोर्टल पर लॉगिन कर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। साथ ही तीन विद्यार्थी अपना कोर्स भी पूर्ण कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह से सभी विद्यार्थियों को एआई जागरूकता कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed