सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Poor road conditions increase the risk of accidents

Shravasti News: खस्ताहाल सड़क से बढ़ा हादसों का खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 17 Feb 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Poor road conditions increase the risk of accidents
 ​​भिनगा से तिलकपुर होते हुए मल्हीपुर जाने वाली जर्जर सड़क
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले की कुछ प्रमुख सड़कों को छोड़कर अन्य ग्रामीण सड़क बदहाल है। ऐसे में भिनगा से मल्हीपुर, भिनगा से जमुनहा जाने वाली सड़क लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है।
Trending Videos

इन सड़कों से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। भिनगा-मल्हीपुर मार्ग पर कोकल के निकट सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। संबंधित विभाग बरसात के दिनों में ईंट के रोड़े डलवाकर अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर दिया था। इसके बाद से इस सड़क की मरम्मत नहीं की गई है। इसी मार्ग पर ओरीपुरवा के निकट पुलिया भी क्षतिग्रस्त है, जिसकी मरम्मत आज तक नहीं हो सकी है। इसी तरह से भिनगा तहसील-परसा मार्ग भी पूरी तरह से जर्जर है। लेकिन विभाग इन जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने में रुचि नहीं दिखा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि कई बार सड़क की मरम्मत के लिए उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया है। फिर भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed