{"_id":"6994b01042bb2f79af0cf492","slug":"when-sin-increases-then-god-incarnates-shravasti-news-c-104-1-srv1004-118078-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: जब बढ़ता है पाप, तब होता है भगवान का अवतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: जब बढ़ता है पाप, तब होता है भगवान का अवतरण
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
डकाही गांव में आयोजित भागवत कथा सुनती महिलाएं
विज्ञापन
श्रावस्ती। कटरा क्षेत्र के ग्राम रमवापुर के मजरा डकाही में सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के दूसरे दिन सोमवार को प्रवाचक ने श्रीहरि के विविध अवतारों की कथा सुनाई।
प्रवाचक संत सर्वेश महाराज ने कहा कि जब धरती पर पाप भार बढ़ने लगता है। दुराचारी व अत्याचारी के हाथ में सत्ता चली जाती है तब भगवान श्रीहरि विष्णु का अवतार होता है। भगवान श्रीहरि ने रावण के अत्याचार को खत्म करने के लिए श्री राम का अवतार लिया। हिरण्यकश्यप के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए नरसिंह अवतार व कंस का वध करने के लिए भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण अवतार धारण किया। साथ ही अपनी लीलाओं के माध्यम से मनुष्य को सदाचरण की सीख दी। इस मौके पर दद्दू शुक्ला, तरुण शुक्ला, विजय शुक्ला, राजू सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहेे।
Trending Videos