श्रावस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में 13 अगस्त को सिविल सर्विसेज चयन ट्रायल होगा। इसमें राज्याधीन अधिकारी व कर्मचारी कुल 19 खेलों में प्रतिभाग कर सकेंगे। यह आयोजन राज्य कर्मचारियों के लिए प्रदेशस्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए है। जिला क्रीड़ाधिकारी बृजेश कुमार सोनी ने बताया कि खिलाड़ियों को सुबह 10 बजे से पहले मैदान पहुंचना अनिवार्य है। प्रतिभागियों को विभाग से जारी कार्यमुक्त संबंधी दस्तावेज भी लाने होंगे। चयन ट्रायल में टेनिस, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट, हॉकी जैसे कई खेल शामिल हैं। तैराकी, पावरलिफ्टिंग, भारोत्तोलन, कैरम और ब्रिज जैसे खेलों का केवल फिजिकल ट्रायल होगा। इन खेलों का टेक्निकल ट्रायल 18 व 19 अगस्त को मंडलस्तरीय चयन ट्रायल में होगा। परिषद, बोर्ड, नगर निगम, पंचायत, पुलिस विभाग और शिक्षक इस प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सकेंगे