सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Sensitivity is the main quality of human being: monk

संवेदनशीलता मानव का प्रमुख गुण : भिक्षु

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 18 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sensitivity is the main quality of human being: monk
जेतवन परिसर की परिक्रमा करते बौद्ध अनुयायी। - फोटो : जेतवन परिसर की परिक्रमा करते बौद्ध अनुयायी।
विज्ञापन
कटरा। बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती में रविवार को श्रीलंका के अनुयायियों का दल पहुंचा। बौद्ध अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु दीपालोक की अध्यक्षता में भगवान बुद्ध की प्रतिमा को हाथ में लेकर जेतवन परिसर की परिक्रमा की। इसके बाद बोधि वृक्ष की विधि विधान से पूजा की। बौद्ध सभा के दौरान भिक्षु ने कहा कि भगवान बुद्ध ने अपने उपदेशों में मनुष्य को उत्तम जीवनशैली के बारे में शिक्षा दी है। उन्होंने बताया कि मानव में संवेदनशीलता का प्रमुख गुण है। यह गुण उसे अन्य प्राणियों से विशेष बनाता है। दूसरे के दुख में दुखी होना और किसी की खुशी में खुश होना, सभी जीवों में ईश्वर का प्रतिरूप देखना ही संवेदनशीलता है।इस मौके पर काफी संख्या में अनुयायी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed