{"_id":"6a0a16161b501ab12d0ee39c","slug":"vikas-bhawan-will-be-rejuvenated-with-an-investment-of-rs-1-crore-33-lakh-shravasti-news-c-104-1-srv1004-120226-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: एक करोड़ 33 लाख से विकास भवन का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: एक करोड़ 33 लाख से विकास भवन का होगा कायाकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 18 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
विकास भवन।
- फोटो : विकास भवन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के विकास भवन का निर्माण कार्य नौ वर्ष बाद भी अधूरा है। बिना हस्तांतरण के ही इसमें कई कार्यालय संचालित हो रहे हैं। अब शासन ने अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए पुनरीक्षित धनराशि जारी की है।
यह विकास भवन सभी जिलास्तरीय कार्यालयों को एक स्थान पर लाने के लिए बनाया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य वर्ष 2003 में करीब पांच करोड़ 99 लाख रुपये की लागत से शुरू हुआ था। इसे वर्ष 2016 तक पूरा होना था। कार्यदायी संस्थाओं की सुस्ती और जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण यह अधूरा रह गया। आधे-अधूरे भवन में ही सीडीओ कार्यालय समेत कई विभाग चल रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। शासन ने एक करोड़ 33 लाख रुपये की पुनरीक्षित धनराशि जारी की है। (संवाद)
यह होना है निर्माण
तीन मंजिला विकास भवन में सीढ़ी का निर्माण, टाइल्स लगाने का कार्य, सीवर लाइन, बिजली की वायरिंग, पेयजल सुविधा, परिसर का सुंदरीकरण सहित अन्य कार्यों को कराया जाना है।
टेंडर प्रक्रिया है गतिमान
धनराशि जारी हो चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। इसके बाद हस्तगत करने की कार्रवाई की जाएगी। कार्यदायी संस्था व अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी हो चुकी है। शीघ्र कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
- रामसमुझ, डीडीओ