फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Shravasti: Navodaya Vidyalaya's Gen Alpha, who went on an all-night hunger strike over the quality of food

UP : खाने की गुणवत्ता को लेकर पूरी रात भूख हड़ताल पर बैठे नवोदय विद्यालय के जेन अल्फा, डीएम के आश्वासन पर माने

Tue, 04 Aug 2026 06:26 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 04 Aug 2026 06:26 PM IST
सार

जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चे पूरी रात भूख हड़ताल पर रहे और हॉस्टल की छत पर बैठक कर स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों का गुस्सा मंगलवार की सुबह भी जारी रहा और छात्रों ने विद्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Shravasti: Navodaya Vidyalaya's Gen Alpha, who went on an all-night hunger strike over the quality of food
प्रदर्शन करते नवोदय विद्यालय के बच्चे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गुणवत्ताविहीन भोजन, चावल में कीड़े निकलने सहित विभिन्न आरोप लगाते हुए पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय संभारपुरवा, भिनगा के छात्र सोमवार रात आंदोलित हो गए। छात्रों ने हॉस्टल के गेट पर ताला जड़कर छत पर भूख हड़ताल शुरू कर दी। स्कूल प्रशासन ने बच्चों को मनाने का खूब प्रयास किया लेकिन बच्चे हड़ताल पर डटे हैं। बच्चों की भूख हड़ताल मंगलवार की दोपहर तक जारी रही। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग द्वारा कमेटी बनाकर सभी आरोपों की जांच करवाने व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा लगातार औचक निरीक्षण करवाने के आश्वासन के बाद छात्र माने और हड़ताल खत्म की।

विज्ञापन


भोजन की गुणवत्ता को लेकर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चे पूरी रात भूख हड़ताल पर रहे और हॉस्टल की छत पर बैठक कर स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों का गुस्सा मंगलवार की सुबह भी जारी रहा और छात्रों ने विद्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पहुंचे उपनिरीक्षक ने छात्रों को धरना न खत्म करने पर प्राथमिकी दर्ज कर कॅरिअर खत्म करने की धमकी दी जिसके बाद छात्रों की भूख हड़ताल ने जेन अल्फा आंदोलन का रूप ने लिया। आक्रोशित छात्र नारेबाजी करते हुए डीएम को बुलाने पर अड़ गए। 
विज्ञापन


प्रदर्शन की जानकारी पर सीडीओ मोहम्मद शाहिद, एसडीएम नानपारा आशीष भारद्वाज, एएसपी चंद्रकेश सिंह, सीओ भरत पासवान मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन छात्रों ने हड़ताल जारी रखी। वहीं, कुछ देर बाद भूख हड़ताल में छात्राएं भी शामिल हो गई, जिसके बाद प्रदर्शन और बड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी बनाकर जांच करवाने के आश्वासन पर माने
छात्रों के जेन अल्फा आंदोलन की जानकारी होने पर डीएम अन्नपूर्णा गर्ग मौके पर पहुंची। इस दौरान बूंदाबांदी के बीच छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा। डीएम ने छात्र-छात्राओं से उनकी समस्या जानी। इसके बाद उच्च स्तरीय जांच टीम बनाने व छात्रों के सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही। डीएम ने छात्रों को थोड़े-थोड़े अंतराल पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम भेजकर भोजन गुणवत्ता की जांच का भी आश्वासन दिया। जिसके बाद छात्रों का आक्रोश शांत हुआ और छात्रों ने हड़ताल खत्म की।

हल्दी व चावल की तहरी, भिंडी में मिलाते हैं आलू

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि कई विषय के शिक्षक अच्छा नहीं पढ़ा रहे हैं। विरोध पर मानसिक प्रताड़ना दी जाती है। शिक्षक गाली-गलौज करते हैं और नंबर काटने की धमकी देते हैं। प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने आरोप लगाया कि मेस में जो खाना दिया जाता है, उसमें लगभग प्रतिदिन कीड़े निकलते हैं। छात्रों ने विरोध किया तो हमें भी बताने का मौका मिला। छात्राओं ने बताया कि आज भी उन्हें प्रदर्शन में आने से रोका जा रहा था। शिक्षक सच न बोलने का दबाव बना रहे हैं। छात्रों ने आरोप लगाया कि भिंडी में आलू मिला के दिया जाता है। वहीं तहरी में सिर्फ हल्दी, चावल व नमक ही रहता है। चावल अधिकांश कच्चा ही रहता है और कीड़े निकलते हैं।

दरवाजे की कुंडी तोड़ी, बक्से का ताला तोड़ा
छात्रों ने डीएम से आरोप लगाते हुए बताया प्राइवेसी के नाम पर कुछ नहीं बचा। दरवाजे की कुंडी तोड़ दी है और किसी भी समय जांच के लिए घुस आते हैं, जैसे हम छात्र नहीं अपराधी हों। हमारे बक्से का ताला तोड़ कर तलाशी ली जाती है। कुछ छात्रों ने डीएम को बताया कि भौतिक, बायो व पीटी सहित कई शिक्षक हैं, जो मां-बहन की गाली देते हैं। एक छात्र ने आरोप लगाया कि उन्हें बायो के शिक्षक ने जानवरों की तरह पीटा है। दूसरे छात्र ने आरोप लगाया कि गोल न कर पाने पर पीटी टीचर ने गालियां दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed