{"_id":"6a71c38a0b633d123f0a9a55","slug":"video-video-bna-cakatasaka-sacalta-ha-raha-kalnaka-para-parashasana-na-jaugdha-tal-esadaema-va-palsa-ka-ora-sa-calya-gaya-abhayana-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बिना चिकित्सक संचालित हो रहे क्लीनिक पर प्रशासन ने जड़ा ताला, एसडीएम व पुलिस की ओर से चलाया गया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बिना चिकित्सक संचालित हो रहे क्लीनिक पर प्रशासन ने जड़ा ताला, एसडीएम व पुलिस की ओर से चलाया गया अभियान
इकौना कस्बे में सोमवार को एसडीएम के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने निजी अस्पताल, पैथालॉजी व अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर छापामारी की। इस दौरान एक क्लीनिक को सील कर दिया गया। वहीं, बिना चिकित्सक चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
इकौना कस्बे में सीएचसी गेट हो या फिर बाइपास व बाजार हर जगह क्लीनिक, अल्ट्रासाउंड व पैथालॉजी सेंटर धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। बीते दिनों समाधान दिवस में एक अधिवक्ता ने डीएम से इस संबंध में शिकायत की थी। इस पर अमर उजाला ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसी का संज्ञान लेकर डीएम अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर एसडीएम इकौना रवींद्र कुमार के नेतृत्व में संयुक्त जांच टीम का गठन किया गया।
संयुक्त टीम ने क्षेत्र के कई क्लीनिक व अल्ट्रासाउंड तथा पैथालॉजी सेंटरों पर छापामारी कर निरीक्षण किया। इस दौरान चौक बाजार स्थित बीके क्लीनिक में बिना चिकित्सक की मौजूदगी के ही मरीजों का इलाज किया जा रहा था। टीम के जिम्मेदारों ने बताया कि क्लीनिक में स्वीपर की ओर से मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
इस पर एसडीएम ने बीके क्लीनिक को तत्काल सीज कराते हुए फर्जी चिकित्सक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश अधीक्षक को दिया। छापेमारी में कई अल्ट्रासाउंड सेंटर बिना चिकित्सक के संचालित होते मिले। इस पर उन्हें नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. ठाकुर दास, इकौना सीएचसी अधीक्षक डॉ. दीपक शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।