{"_id":"622a2a25fd003725db3882b5","slug":"sp-win-in-bhinga-and-bjp-in-shrawasti-srawasti-news-lko621204696","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election Result 2022: भिनगा में सपा तो श्रावस्ती से भाजपा ने मारा मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election Result 2022: भिनगा में सपा तो श्रावस्ती से भाजपा ने मारा मैदान
Fri, 11 Mar 2022 04:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, श्रावस्ती
अमर उजाला ब्यूरो, श्रावस्ती
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 04:15 PM IST
सार
श्रावस्ती जिले की एक सीट पर भाजपा तो दूसरी सीट पर सपा ने जीत दर्ज की है। इस विधानसभा चुनाव में एक्जिट पोल के सारे आंकड़े भिनगा विधानसभा में फेल हो गए। एक्जिट पोल में भिनगा में भाजपा की जीत बताई जा रही थी।
विज्ञापन
विजेता रामफेरन पांडे व इंद्राणी वर्मा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
18वीं विधानसभा में भिनगा में सपा व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में फिर से भाजपा ने बाजी मारी। भिनगा में सपा ने भाजपा से 13412 व श्रावस्ती में भाजपा ने सपा को 1457 मतों से जीत दर्ज की। पहले भिनगा में बसपा तो श्रावस्ती में भाजपा का कब्जा था।
विज्ञापन
इस विधानसभा चुनाव में एक्जिट पोल के सारे आंकड़े भिनगा विधानसभा में फेल हो गए। एक्जिट पोल में भिनगा में भाजपा की जीत बताई जा रही थी। यहां 58.67 प्रतिशत मत पड़े थे। जबकि यहां सपा की इंद्राणी वर्मा भाजपा के निकटतम प्रतिद्वंद्वी पदम सेन चौधरी को 13412 मतों से विजेता घोषित की गईं। इंद्राणी वर्मा को 103237 व पदमसेन चौधरी को 89825 मत प्राप्त हुए। वहीं बसपा मात्र 21469 मतों में ही सिमट कर रह गई। बसपा यहां तीसरे स्थान पर रही। वहीं श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र में कुल 60 फीसदी मत पोल हुआ था। इसमें से भाजपा के रामफेरन पांडे ने 1457 मतों से सपा के मोहम्मद असलम रायनी को शिकस्त दी। यहां भाजपा को 98640 व सपा को 97183 मत प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर बसपा की नीतू मिश्रा 41026 मत पाकर रहे।
विज्ञापन
श्रावस्ती में बसपा अपना पुराना रिकॉर्ड भी नहीं तोड़ पाई
श्रावस्ती विधानसभा सीट पर बसपा का ग्राफ इस बार घट गया। वह अपना पुराना रिकॉर्ड भी नहीं तोड़ पाई। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बसपा से लड़े सुभाष सत्या को 53014 मत मिले थे। तो इस बार बसपा से मैदान में आई नीतू मिश्रा को 40856 मतों से ही संतोष करना पड़ा। देखा जाए तो बसपा को 12158 मतों का विगत चुनाव के सापेक्ष नुकसान हुआ।
विज्ञापन
नोटा का आंकड़ा नहीं पार कर पाए निर्दल
श्रावस्ती। जिले की दोनों सीटों पर नोटा का आंकड़ा कोई भी निर्दल पार नहीं कर पाया। लगभग सभी राउंड में नोटा मत निकले। यहां तक कि कर्मचारियों ने जिस बैलेट का उपयोग किया था। उसमें भी नोटा मत निकला है। श्रावस्ती सीट पर कुल 3198 नोटा मत निकले हैं। इसमें से चार वोट बैलेट के माध्यम से डाला गया था। ऐसे ही भिनगा में 3545 मत पाए गए। यह आंकड़ा दोनों विधानसभा में कोई भी निर्दल व छोटे दल के प्रत्याशी नहीं पा सके।