सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Strong winds and rain caused crop damage, causing damage to farmers

Shravasti News: तेज हवा व बारिश से गिरी फसल, किसानों को नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 16 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Strong winds and rain caused crop damage, causing damage to farmers
हवा से गिरी सरसो की फसल।
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में रविवार की सुबह तेज हवा के साथ हुई बारिश ने किसानों को नुकसान पहुंचाया है। तेज हवा के चलते किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं व सरसो की फसल खेतों में गिर गई। इससे किसान सरसो की फलियां टूटने से उपज घटने की बात कह रहे हैं। वहीं, बारिश से पक रही गेहूं की फसल के दाने प्रभावित होने की आशंका जता रहे हैं।
Trending Videos

तराई में गेहूं की फसल पकने की कगार पर है। वहीं, सरसो की फसल भी लगभग पक चुकी है और कई किसानाें ने सरसो काट कर इसे सूखाने के लिए खेतों में रखा है। इस दौरान तेज हवा के साथ हुई बारिश से किसानों को गेहूं के दाने नरम पड़ने व उसकी गुणवत्ता गिरने का डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिलौला निवासी किसान रामसमुझ, गुड्डू, आदर्श मिश्रा आदि ने बताया कि बारिश से गेहूं के दाने छोटे हो सकते हैं और इससे बाजार मूल्य प्रभावित होगा। वहीं, किसानों ने बताया कि तेज हवा व बारिश से खेत में पकी खड़ी सरसो की फलियां आंशिक रूप से टूट गई हैं, इससे उत्पादन घटेगा। वहीं जो सरसो खेत में गिर गई है अगर फिर से बारिश हुई तो फसल में फफूंदी जनित रोगों का प्रकोप भी बढ़ सकता है।
प्रभारी जिला कृषि अधिकारी बलजीत बहादुर वर्मा ने बताया कि नुकसान का आंकलन करवाया जा रहा है। जिन किसानों ने फसल बीमा करवाया है उन्हें बीमा की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed