सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The cylinder did not arrive, the booking was rejected.

Shravasti News: सिलिंडर पहुंचा नहीं, बुकिंग हुई खारिज

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 16 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
The cylinder did not arrive, the booking was rejected.
धन्नीपुरवा चौराहे पर एक होटल में लकड़ी से जल रही भट्ठी
विज्ञापन
श्रावस्ती/गिरंट बाजार। तराई में गैस किल्लत के बीच सोमवार को सोनवा स्थित घनश्याम एचपी गैस एजेंसी में जानकारी के बिना उपभोक्ता को सिलिंडर डिलेवर होने का मेसेज प्राप्त हुआ। गिलौला निवासी उपभोक्ता पुष्पा देवी के पति सुरेश कुमार ने बताया कि सिलिंडर की बुकिंग नहीं हो पा रही थी, लगातार प्रयास के बाद सोमवार को बुकिंग नंबर मिला। लेकिन बुकिंग के बाद आए मेसेज से उनके होश उड़ गए। मेसेज में लिखा था कि उन्होंने एक मार्च को सिलिंडर लिया है और अब उन्हें नई बुकिंग के बाद 16 अप्रैल को सिलिंडर मिलेगा। पीड़ित ने बताया कि जब एजेंसी पर पूछा गया तो टालमटोल करने लगे और बाद में सिलिंडर देने की बात कही। पीड़ित ने आरोप लगाया कि एजेंसी वालों ने उनका सिलिंडर बेच दिया है जबकि उनके घर सिलिंडर खत्म है और चूल्हे पर खाना बनाने की नौबत आ गई है।
Trending Videos



आठ दिन से नहीं मिला सिलिंडर, लकड़ी पर बना रहे खाना

गिरंट के धन्नीपुरवा चौराहे पर सोमवार को होटलों पर सिलिंडर के बजाए लकड़ी पर चाय-समोसा बनता दिखा। होटल संचालक सतीश ने बताया कि बीते आठ दिनों से सिलिंडर की बुकिंग का प्रयास कर रहे हैं लेकिन बुकिंग नहीं हो पा रही है। सिलिंडर न मिलने से अब लकड़ी पर चाय-समोसा सहित अन्य सामान बना रहे हैं। इससे लागत अधिक आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बुकिंग न होने से एजेंसी पर पसरा रहा सन्नाटा

हरदत्त नगर गिरंट स्थित गैस एजेंसी की पड़ताल में गोदाम पर सन्नाटा देखने को मिला। सिलिंडर की आस में गोदाम के पास भटक रहे संतराम व मुनीजर ने बताया कि कई दिन से बुकिंग का प्रयास कर रहे हैं लेकिन सर्वर के चलते बुकिंग नहीं हो पा रही थी। आज भी आए थे, बुकिंग हो गई है अब सिलिंडर मिल जाएगा। वहीं मैनेजर योगेंद्र कुमार यादव ने बताया कि एजेंसी पर सिलिंडर मौजूद है। सोमवार को सिर्फ 36 बुकिंग हुई है, 18 लोग सिलिंडर ले जा चुके हैं।


कालाबाजारी की शिकायत पर इकौना के अभिषेक गैस एजेंसी पर कार्रवाई की जा चुकी है। घनश्याम गैस एजेंसी की भी जांच करवाई जाएगी और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सर्वर पर लोड कम होने से बुकिंग प्रक्रिया सामान्य हो रही है। उपभोक्ताओं से अपील है कि आवश्यकता के अनुसार ही सिलिंडर लें, जिले में सिलिंडर की कोई कमी नहीं है।
दीपक कुमार वाष्र्णेय, जिला पूर्ति अधिकारी

धन्नीपुरवा चौराहे पर एक होटल में लकड़ी से जल रही भट्ठी

धन्नीपुरवा चौराहे पर एक होटल में लकड़ी से जल रही भट्ठी

धन्नीपुरवा चौराहे पर एक होटल में लकड़ी से जल रही भट्ठी

धन्नीपुरवा चौराहे पर एक होटल में लकड़ी से जल रही भट्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed