सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The 45-day obligation became a problem, and the price of wood increased.

Shravasti News: 45 दिन की बाध्यता बनी मुसीबत, लकड़ी की कीमत बढ़ी

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 26 Mar 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
The 45-day obligation became a problem, and the price of wood increased.
 गिलौला विकासखंड के तुलसीपुर स्थिति अजय भारत गैस एजेंसी पर सिलिंडर खत्म होने से पसरा सन्नाटा।
विज्ञापन
श्रावस्ती/तुलसीपुर/वीरपुर। तराई में गैस एजेंसियों पर भले लंबी-लंबी कतारें दिखनी कम हो गई है लेकिन उपभोक्ताओं की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। केवाईसी व ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद सिलिंडर मिलने की बाध्यता अब नई मुसीबत के रूप में उभरी है। वहीं लकड़ी की बढ़ी मांग के चलते लकड़ी भी दो से तीन रुपये किलो महंगी हो गई है, इससे होटल व चाट-पकौड़ी का ठेला संचालन करने वालों की मुसीबत बढ़ गई है। लकड़ी पर पकवान बनाने से जहां समय अधिक लग रहा है तो वहीं लागत भी बढ़ गई है।
Trending Videos


तुलसीपुर
45 दिन की बाध्यता से लौटे उपभोक्ता

गिलौला विकासखंड के तुलसीपुर स्थिति अजय भारत गैस एजेंसी पर बृहस्पतिवार को सिलिंडर खत्म रहा और एजेंसी पर सन्नाटा देखने को मिला। मौजूद कर्मचारी अनिकेत पटेल ने बताया कि सोमवार को 342 सिलिंडर आये थे, जो मंगलवार दोपहर बाद खत्म हो गए। अब शुक्रवार शाम तक सिलिंडर आने की उम्मीद है। एजेंसी पर सिलिंडर लेने पहुंचे भेसरी गांव निवासी आफत अली ने बताया कि 32 दिन पहले सिलिंडर लिया था, जो खत्म हो गया है। अब 45 दिन की बाध्यता का हवाला देकर वापस कर रहे हैं। वहीं जंगपुर निवासी अली हुसैन ने बताया बुकिंग करके आए थे लेकिन सिलिंडर ही खत्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटरा बजार
20 दिन से धधक रही भट्ठी, लकड़ी हुई महंगी

कटरा बजार के अधिकांश होटलों पर कॉमर्शियल सिलिंडर के अभाव में लकड़ी व कोयले की भट्ठियां धधकती मिलीं। श्री राम मिष्ठान भंडार के संचालक मिंटू पांडेय ने बताया कि 20 दिनों से भट्ठी के सहारे होटल का संचालन कर रहे हैं। लकड़ी का ही सहारा है और लकड़ी भी दो से तीन रुपये महंगी हो गई है। लकड़ी पर पकवान देरी से बनते हैं और ग्राहकों को इंतजार करना पड़ रहा है। अन्नपूर्णा फैमिली रेस्टोरेंट के संचालक धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि ईंट जोड़कर किसी तरह लकड़ी पर काम चला रहे हैं।


कारीगरों को देनी पड़ रही अतिरिक्त पगार

मौर्य जलपान गृह संचालक रामसेवक मौर्य ने बताया कि गैस न मिलने से भट्ठियों के सहारे काम चलाना पड़ रहा है। जिसके चलते कारीगरों को अतिरिक्त पगार देनी पड़ रही है और इसका असर कारोबार पर पड़ रहा है।


लोन लेकर शुरू की थी दुकान, बंद होने की संभावना

स्वयं सहायता समूह से लोन लेकर चार्ट व्यवसाय करने वाली कृष्णावती ने बताया कि सिलिंडर न मिलने से व्यवसाय बंद होने की कगार पर पहुंच गया है। दुकान पर आने वाले ग्राहक जल्दी चाट देने की मांग करते हैं जबकि लकड़ी के चूल्हे पर समय लगता है। जीविकोपार्जन में बहुत समस्या आ रही है।


जिले में सिलिंडर की कोई कमी नहीं है। जिनकी बुकिंग है उन्हें सिलिंडर दिया जा रहा है। टीमें लगातार भ्रमण कर मांग व आपूर्ति पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों से अपील है कि आवश्यकता के अनुसार ही सिलिंडर लें।
दीपक कुमार वाष्र्णेय, जिला पूर्ति अधिकारी

 गिलौला विकासखंड के तुलसीपुर स्थिति अजय भारत गैस एजेंसी पर सिलिंडर खत्म होने से पसरा सन्नाटा।

 गिलौला विकासखंड के तुलसीपुर स्थिति अजय भारत गैस एजेंसी पर सिलिंडर खत्म होने से पसरा सन्नाटा।

 गिलौला विकासखंड के तुलसीपुर स्थिति अजय भारत गैस एजेंसी पर सिलिंडर खत्म होने से पसरा सन्नाटा।

 गिलौला विकासखंड के तुलसीपुर स्थिति अजय भारत गैस एजेंसी पर सिलिंडर खत्म होने से पसरा सन्नाटा।

 गिलौला विकासखंड के तुलसीपुर स्थिति अजय भारत गैस एजेंसी पर सिलिंडर खत्म होने से पसरा सन्नाटा।

 गिलौला विकासखंड के तुलसीपुर स्थिति अजय भारत गैस एजेंसी पर सिलिंडर खत्म होने से पसरा सन्नाटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed