सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The pipeline failed during the trial itself, causing leaks at many places.

Shravasti News: ट्रायल में ही जवाब दे गई पाइपलाइन, जगह-जगह रिसाव

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 17 Mar 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
The pipeline failed during the trial itself, causing leaks at many places.
ग्राम भलुहिया में बनी पानी टंकी। 
विज्ञापन
तुलसीपुर। जमुनहा तहसील क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकियों की जमीनी हकीकत कागजी आंकड़ों से एक दम अलग है। हाल यह है कि ग्राम पंचायत जोगिया के मजरा भलुइयापुरवा में बनी पानी की टंकी ट्रायल में फेल हो गई है। निर्माण के बाद पाइपों में जगह-जगह लीकेज होने से संचालन रोक दिया गया। इसके एक साल बाद भी योजना अधूरी पड़ी है और जिम्मेदारों ने लीकेज सही करवाकर लोगों के घरों तक पेयजल उपलब्ध करवाने पर अब तक ध्यान नहीं दिया। इससे हजारों ग्रामीण अभी भी कम बोर के नल का पानी पीने को मजबूर हैं।
Trending Videos



पाइप बिछाई लेकिन नहीं दिया कनेक्शन

एक साल पहले पानी की टंकी बनकर तैयार हुई थी और पूरे गांव में खुशी का माहौल था। लेकिन ट्रायल के बाद हमें आज तक पानी की एक बूंद तक नहीं मिली। लापरवाही का हाल यह है कि हम लोगों के घरों में अभी तक कनेक्शन भी नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नूरे आलम, जोगिया
.........
पहले ट्रायल में ही फेल

टंकी का निर्माण एक साल पहले पूरा हो गया था। निर्माण के बाद एक बार इसका ट्रायल किया गया और पहले ही ट्रायल में पाइप में जगह-जगह लीकेज मिला। जिसके बाद दोबारा जिम्मेदारों ने इसके संचालन के बारे में नहीं सोचा। पहले ही ट्रायल में पाइप में हुआ लीकेज सीधे तौर पर भ्रष्टाचार व लापरवाही की ओर इशारा करता है।
सुरेश चंद्र, भलुइयापुरवा



टंकी के संचालन व लीकेज संबंधी जांच करवाई जाएगी। जांच में अगर लापरवाही मिली तो संबंधित पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एसके राय, एसडीएम

ग्राम भलुहिया में बनी पानी टंकी। 

ग्राम भलुहिया में बनी पानी टंकी। 

ग्राम भलुहिया में बनी पानी टंकी। 

ग्राम भलुहिया में बनी पानी टंकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed