सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Agencies were jostled, and the police distributed cylinders.

Shravasti News: एजेंसियों पर धक्का-मुक्की, पुलिस ने बंटवाया सिलिंडर

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 17 Mar 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Agencies were jostled, and the police distributed cylinders.
अ​भिषेक गैस एजेंसी
विज्ञापन

Trending Videos
श्रावस्ती/इकौना/तुलसीपुर। ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच तराई में सिलिंडर का संकट अब गहराने लगा है। मंगलवार को जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों पर सिलिंडर लेने वालों की भारी भीड़ उमड़ी। गैस एजेंसियों पर सिलिंडर के लिए लोगों को धक्का-मुक्की करते देखा गया। आलम ये रहा कि पुलिस की मौजूदगी में सिलिंडर का वितरण किया गया। सिलिंडर बुकिंग के सर्वर की धीमी गति ने भी लोगों को परेशान किया।

इकौना
हंगामे के बीच पुलिस की मौजूदगी में बांटा सिलिंडर

अभिषेक गैस एजेंसी इकौना में मंगलवार को सुबह से ही सिलिंडर के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। एजेंसी के बाहर लंबी कतारें लगीं और लोगों ने जमकर धक्का-मुक्की की। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में सिलिंडर का वितरण किया गया। कई लोगों को बिना सिलिंडर के घर लौटना पड़ा। एजेंसी के मैनेजर सुनील शुक्ला ने बताया कि काफी दिनों से कॉमर्शियल गैस सिलिंडर का लोड नहीं आ रहा है। घरेलू गैस का वितरण उपलब्ध लोड के अनुसार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुलसीपुर
कतारबद्ध रखे दिखे सिलिंडर

गिलौला विकासखंड के तुलसीपुर स्थिति अजय भारत गैस एजेंसी पर मंगलवार उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखी गई। धूप से बचने के लिए उपभोक्ताओं को छांव में खड़े देखा गया और एजेंसी के बाहर सिलिंडर कतारबद्ध रखे दिखे। एजेंसी स्वामी अजय वर्मा ने बताया रविवार को 306 सिलिंडर आए थे, जो उसी दिन डिलीवर हो गए थे। सोमवार को सिलिंडर नहीं आया। रात में 360 सिलिंडर की दूसरी खेप पहुंची है। सोमवार को सिलिंडर न आने से मंगलवार को भीड़ ज्यादा हो गई।


एक होटल बंद, दूसरे का संचालन भट्ठी पर

इकौना कस्बा निवासी होटल संचालक मंजनू चौरसिया ने बताया कि काॅमर्शियल सिलिंडर नहीं मिल रहा है। इसके चलते उन्होंने अपना एक होटल बंद कर दिया है। वहीं, दूसरे होटल को लकड़ी व कोयले की मदद से किसी तरह संचालित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लकड़ी व कोयले के प्रयोग से उत्पाद की लागत बढ़ गई है। जिला प्रशासन से हम सभी व्यापारियों की मांग है कि कॉमर्शियल सिलिंडर हम लोगों को उपलब्ध करवा दें।


जिले में सिलिंडर भरपूर मात्रा मेें उपलब्ध है और जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग है, उन्हें सिलिंडर वितरित किया जा रहा है। उपभोक्ताओं से अपील है कि पैनिक न हों और अपनी आवश्यकता के अनुसार ही सिलिंडर लें।
दीपक कुमार वाष्णZेय, जिला पूर्ति अधिकारी

अभिषेक गैस एजेंसी

अभिषेक गैस एजेंसी

अभिषेक गैस एजेंसी

अभिषेक गैस एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed