{"_id":"69ba7f79596d5106df0207e3","slug":"video-video-sararafa-vayavasaya-para-janalva-hamal-kara-javarata-ka-lta-ajaniata-bthamasha-na-thaya-ghatana-ka-ajama-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सर्राफा व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर जेवरात की लूट, अज्ञात बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सर्राफा व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर जेवरात की लूट, अज्ञात बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
श्रावस्ती। सिसवा गांव के निकट एक सर्राफा व्यावसायी के साथ मंगलवार की देर शाम अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर लूट की घटना को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों के हस्ताक्षेप से व्यवसायी की जान बची। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भिनगा नगर के मोहल्ला टंडवा निवासी अंकित सोनी (25) बनघुसरा मोड़ पर सर्राफा की दुकान चलाते हैं। मंगलवार देर शाम वह दुकान बंद कर घर आ रहे थे। बनघुसरा-सिसवा मार्ग से सिसवा गांव के निकट पीछे आ रहे रहे बाइक सवार नकाब पोश तीन लोगों ने उस पर हमला कर दिया। इससे अंकित बाइक से गिर गया। इस पर दो हमलावरों ने बाइक से उतरकर उस पर लोहे की रॉड से पिटाई करने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग अंकित को बचाने के लिए दौड़े तो आरोपी मौके से भाग गए।
ग्रामीणों ने एंबुलेंस से घायल को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। यहां पर एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम, सीओ सतीश शर्मा आदि ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध लूट व जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की गई। एएसपी ने बताया कि शीघ्र ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।