सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The poor are no longer beneficiaries, they are partners in development: Minister in charge

गरीब अब लाभार्थी नहीं, बना विकास का सहभागी : प्रभारी मंत्री

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 24 Mar 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
The poor are no longer beneficiaries, they are partners in development: Minister in charge
कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता करते प्रभारी मंत्री।
विज्ञापन
श्रावस्ती। एक दिवसीय भ्रमण पर मंगलवार को पहुंचे प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने प्रदेश सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड दिखाया। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
Trending Videos

प्रभारी मंत्री ने बताया कि पहले गरीबों को लाभार्थी के रूप में देखा जाता था, लेकिन प्रदेश में भाजपा के नौ वर्ष के कार्यकाल में गरीबों को प्रदेश के विकास का सहभागी बनाया गया है। गरीबों को सीधे तौर पर लाभ पहुंचाने के लिए लगभग सभी योजनाओं की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में पहुंच रही है। प्रदेश सरकार ने बिचौलियों को पूरी तरह से समाप्त करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने डायल 112 के रिस्पांस समय को घटाकर छह मिनट किया है। इससे लोगों को त्वरित सहायता मिलने में आसानी हो रही है। इसी तरह से गन्ना किसानों का भुगतान, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने का कार्य किया है। उन्होंने मीडिया के सवाल पर कहा कि आकांक्षी जिला श्रावस्ती का विकास भी धीरे-धीरे हो रहा है। यहां पर सड़कें व अन्य सुविधाएं लोगों को मुहैया कराई जा रही हैं।
इसी क्रम में उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम है बुराई करना, इसलिए हम उनकी आलोचनाओं पर ध्यान न देकर विकास का काम कर रहे हैं। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, विधायक रामफेरन पांडेय, एमएलसी साकेत मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष मिश्रीलाल वर्मा, डीएम अश्विनी कुमार पांडेय व एसपी राहुल भाटी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed