सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Small hotels closed, many rely on wood and coal

Shravasti News: छोटे होटल बंद, कई लकड़ी व कोयले के भरोसे

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 24 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Small hotels closed, many rely on wood and coal
बोहरा चौराहे पर एक होटल में जलता चूल्हा
विज्ञापन
श्रावस्ती/गिरंट बाजार/तुलसीपुर। तराई में गैस सिलिंडर की किल्लत दिन-प्रतिदिन गहराती जा रही है। सिलिंडर की कमी के चलते जहां बड़े होटलों में लकड़ी की भट्ठियां व चूल्हे जलने लगे हैं तो वहीं छोटे होटल बंद होने लगे हैं। जो छोटे होटल संचालित हो रहे हैं, वहां भी लकड़ी व कोयले की भट्ठियां जलती नजर आ रही हैं। जिसका सीधा असर विभिन्न पकवानों के दाम पर देखने को मिल रहा है। 10 रुपये वाली चाय जहां 12 से 15 रुपये में मिलने लगी है तो वहीं एक समोसा भी 15 रुपये हो गया है।
Trending Videos


बोहरा चौराहा
लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा पकवान

हरदत्त नगर गिरंट के बोहरा चौराहा स्थित परशुराम के चाय-पकौड़ी के होटल पर मंगलवार को लकड़ी का चूल्हा जलता मिला। संचालक परशुराम ने बताया कि लकड़ी पर समोसा, चाय, पकौड़ी आदि बनाने से लागत बढ़ गई है। साथ ही समय भी ज्यादा लगता है। सिलिंडर के लिए 10 दिन से भागदौड़ कर रहे हैं, लेकिन एजेंसी पर सिलिंडर नहीं मिल रहा है। लालपुरवा
विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिन से होटल बंद

लालपुर चौराहा स्थित प्रवीन कुमार का होटल मंगलवार को बंद मिला। इस संबंध में जब संचालक प्रवीण कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि 10 दिन से होटल बंद है। उन्होंने बताया कि 15 दिन से सिलिंडर के लिए प्रयास कर रहे हैं लेकिन सिलिंडर नहीं मिल रहा है। लकड़ी भी महंगी मिल रही है। जिसके चलते होटल बंद है और आय भी ठप है। तुलसीपुर
एक एजेंसी पर सिलिंडर नहीं, एक पर लगी भीड़

गिलौला विकास खंड के चंदरखा बुजुर्ग स्थिति सोनी एचपी गैस एजेंसी पर मंगलवार को सिलिंडर न होने से सन्नाटा देखने को मिला। सिलिंडर के लिए दिन भर उपभोक्ता एजेंसी का चक्कर काटते नजर आए। एजेंसी पर मौजूद कर्मचारी राम किशोर ने बताया शुक्रवार को 342 सिलिंडर आया था, जो मंगलवार दोपहर तक खत्म हो गया है। बुधवार को आने की उम्मीद है। वहीं तुलसीपुर स्थिति अजय भारत गैस एजेंसी पर भीड़ देखने को मिली। सिलिंडर लेने आए गोपालासंराय निवासी राजकुमार ने बताया सुबह 11 बजे आये थे और तीन बजे गये हैं लेकिन अभी गैस नहीं मिली है। एजेंसी स्वामी अजय वर्मा ने बताया सोमवार रात को 342 सिलिंडर आए थे ,जिन्हें वितरण किया जा रहा है।


बुकिंग करवाने वाले उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिया जा रहा है। जिले में सिलिंडर की कमी नहीं है। मांग के आधार पर सिलिंडर की आपूर्ति हो रही है। जिन एजेंसियों पर सिलिंडर नहीं है, वहां कल तक सिलिंडर पहुंच जाएगा।
दीपक कुमार वाष्र्णेय, जिलापूर्ति अधिकारी

बोहरा चौराहे पर एक होटल में जलता चूल्हा

बोहरा चौराहे पर एक होटल में जलता चूल्हा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed