{"_id":"6a0380eb8307bf07710a62ad","slug":"the-responsible-people-forgot-to-fill-the-dug-up-roads-shravasti-news-c-104-1-srv1004-120090-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: खोदी गईं सड़कें पाटना भूले जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: खोदी गईं सड़कें पाटना भूले जिम्मेदार
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 13 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर-रिसिया मार्ग पर खोदी गई नाली।
- फोटो : तुलसीपुर-रिसिया मार्ग पर खोदी गई नाली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रावस्ती/तुलसीपुर। ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध करने के लिए शासन की ओर से जल जीवन मिशन योजना का संचालन किया जा रहा है। लेकिन ये योजना लोगों की समस्याओं को कम करने के बजाय बढ़ाने का काम कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र व मुख्य मार्ग पर पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई नालियों को जिम्मेदार पाटना भूल गए हैं। इसके चलते राहगीर हादसे का शिकार हो रहे हैं। नियमता पाइप बिछाने के बाद सड़कों को पाटने का निर्देश है। लेकिन तराई में जिम्मेदार खोदी गई सड़कों की मरम्मत तो कर ही नहीं रहे हैं, नालियों को भी नहीं पाट रहे हैं। ग्राम भंगहा में करीब दो वर्ष पूर्व इंटरलाॅकिंग सड़क को खोद कर लोगों के घरों में पानी का कनेक्शन पहुंचाया गया था। इसके बाद सड़क को ज्यों का त्यों छोड़ दिया गया।
दो माह पूर्व जमुनहा-बहराइच मार्ग किनारे खोदी गई नाली
जमुनहा-बहराइच मार्ग पर पाइपलाइन बिछाने के लिए नाली की खोदाई की गई थी। इसके बाद नाली में पाइप तो डाल दी गई, लेकिन नाली को नहीं पाटा गया। ग्रामीण संजय, विनोद कुमार, रामकुमार प्रजापति, संतोष तिवारी आदि ने बताया कि यह नाली लगभग दो माह पूर्व खोदी गई थी। इसके बाद इसे बंद नहीं किया गया है। ऐसे में रात के समय कोई्र गिर जाए तो उसकी जान पर बन सकती है।
पटरी खोदकर बेसहारा छोड़ गए जिम्मेदार
तुलसीपुर-रिसिया मार्ग की पटरी पर जिम्मेदार कार्यदायी संस्था ने करीब तीन माह पूर्व पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदाई कराई थी। पाइपलाइन को नाली में डाल कर ऊपर से नाममात्र की मिट्टी डाल दी गई है। ऐसे में इस रास्ते से होकर आने जाने वालों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के प्रहलाद सिंह, सुधीर, मंगलराम, सियाराम विश्वकर्मा, जोगी आदि ने बताया कि कई बार बड़े वाहनों को साइड देते समय छोटे वाहन इस नाली में फंसकर दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। बीते दिनों नानपारा निवासी साबितराम की बाइक इसी नाली में गिरने से वह गंभीर रूप से घायल भी हो चुका है।
Trending Videos