सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   The temple and neighborhood resonated with the recitation of Hanuman Chalisa.

Shravasti News: हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजे मंदिर व मोहल्ले

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 03 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The temple and neighborhood resonated with the recitation of Hanuman Chalisa.
 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवा में जारी भंडारे के दौरान प्रसाद वितरण करते कर्मी। - फोटो : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवा में जारी भंडारे के दौरान प्रसाद वितरण करते कर्मी।
विज्ञापन
श्रावस्ती/गिलौला/कटरा। जेष्ठ माह के बड़े मंगल पर जगह-जगह विविध आयोजनों की धूम रही। वहीं, भंडारों में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। हनुमान जी के दर्शन के लिए मंदिरों में सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा।
Trending Videos

भिनगा के जिला चिकित्सालय परिसर स्थित मंदिर, इकौना के बेंचू बाबा मंदिर व भंगहा के काली मंदिर में सुबह से ही सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सालय में आयोजित भंडारे के आयोजक जगदेव प्रसाद वर्मा ने बताया कि चिकित्साकर्मियों के सहयोग से बीते आठ वर्षों से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इसी तरह से डोमाई चौराहे पर, भिनगा में मनीष मार्केट के निकट भी भंडारे का आयोजन किया गया। कटरा में इंडियन बैंक के सामने पूर्व प्रधान अरविंद चौधरी की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। गिलौला में नव युवक बाल समिति के द्वारा सुबिखा मोंड पर व समाज सेवी बृजेन्द्र दूबे की ओर से तिलकपुर मोड़ पर भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed