{"_id":"6a1f27b6d3345d304d095164","slug":"if-water-supply-is-disrupted-action-will-be-taken-against-pump-operators-shravasti-news-c-104-1-srv1004-120568-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: जलापूर्ति बाधित होने पर पंप संचालकों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: जलापूर्ति बाधित होने पर पंप संचालकों पर होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
कटकुइयां कला में आयोजित चौपाल में स्टॉल का निरीक्षण करती डीएम।
- फोटो : कटकुइयां कला में आयोजित चौपाल में स्टॉल का निरीक्षण करती डीएम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के कटकुइयां कला गांव में डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में सोमवार शाम एक वृहद जन चौपाल का आयोजन हुआ। इस दौरान पेयजल आपूर्ति में बाधा की शिकायतें सामने आईं। डीएम ने संबंधित कर्मियों व पंप संचालकों पर जलापूर्ति बाधित होने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से अपनी समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचाने को कहा। साथ ही कहा कि चौपाल में ही समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। यदि किसी को पात्र होने के बाद भी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है तो वह अपनी समस्या को बता सकते हैं। साथ ही अधिकारी ऐसे व्यक्तियों को चिह्नित कर उन्हें सरकारी योजनाओं के लाभ से जोड़ें। ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति न होने की शिकायत की। इस पर डीएम ने अधिशासी अभियंता जल निगम को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। किसी अन्य संचालक की तैनाती करने के लिए भी कहा।
विकास कार्यों की कार्ययोजना
मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने गांव के विकास पर जोर दिया। उन्होंने खड़ंजा, नाली, तालाब, पेंशन और आवास की कार्ययोजना बनाने को कहा। इससे गांव का विकास होगा और पात्रों को लाभ मिलेगा। चौपाल में विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए गए थे, जिनका डीएम ने निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली। इस मौके पर परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एके सिंह और समाज कल्याण अधिकारी अमरनाथ यति सहित अन्य मौजूद थे।
Trending Videos