सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   This tenure is a journey of positive change: MLA

यह कार्यकाल सकारात्मक बदलाव की यात्रा : विधायक

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 20 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
This tenure is a journey of positive change: MLA
तथागत सभागार में स्टॉल का निरीक्षण करते विधायक व डीएम। - स्रोत: विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट के तथागत सभागार में प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर नौ दिवसीय प्रदर्शनी व मेले का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को कार्यक्रम के दौरान युवा उद्यमी योजना के चार, जीवन ज्योति बीमा योजना के दो तथा श्रम सम्मान के पांच लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही टूल किट भी प्रदान किया गया।
Trending Videos


दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रामफेरन पांडेय, डीएम अश्विनी कुमार पांडेय, एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा व एसडीएम प्रवीण यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल के नौ वर्ष पूर्ण किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कार्यकाल सरकार का नहीं बल्कि प्रदेश के कायाकल्प और सकारात्मक बदलाव की यात्रा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत चार लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति का डेमो चेक प्रदान किया।

इसी तरह से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दो लाभार्थी सुमित्रा व कमला प्रसाद को दो-दो लाख रुपये की धनराशि का डेमो चेक प्रदान किया गया। वहीं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत पांच लाभार्थियों को सिलाई मशीन व टूलकिट प्रदान किया गया।

इस दौरान विधायक व डीएम ने छह माह से कम आयु के शिशुओं का अन्नप्रासन्न कराया तथा गर्भवती महिलाओं को फल की टोकरी देकर गोदभराई की। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार राजकुमार ने भक्तिगीत गाया।

इनके लगे स्टाॅल
कार्यक्रम में ग्राम विकास विभाग, महिला कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, पूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण, पुलिस विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नगर पंचायत, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर डीपीओ पीके दास, उपायुक्त राजेश कुमार पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी डाॅ. अमरनाथ यति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed